Home » बुलंदशहर » यूपीएसआईसी रैंप यूपीकोन तथा जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन उद्यमिता विकास केंद्र बुलंदशहर द्वारा कार्यशाला का हुआ आयोजन

यूपीएसआईसी रैंप यूपीकोन तथा जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन उद्यमिता विकास केंद्र बुलंदशहर द्वारा कार्यशाला का हुआ आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/ बुलंदशहर

खुर्जा नगर स्थित केंद्रीय कांच एवं श्रमिक अनुसंधान संस्थान में यूपीएसआईडीसी रैंप यूपीकोन एवं जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन उद्यमिता विकास केंद्र बुलंदशहर द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय पर्यावरण ,सामाजिक एवं शासन स (ईएसजी) रहा।

कार्यशाला में रैंप की जानकारी प्रदान की गई साथ ही अवगत कराया गया कि यह योजना विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त कार्यक्रम है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों एमएसएमई के प्रदर्शन में सुधार करना है। यह योजना प्रधानमंत्री द्वारा अनुमोदित सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित है । रैंप योजना के कई उद्देश्य हैं जिनमें एमएसएमई के लिए बाजार और ऋण उपलब्धता में सहायता केंद्रीय एवं राज्य स्तर पर संस्थाओं और शासन को मजबूत करना है साथ ही केंद्र राज्य संबंधों और साझेदारी में सुधार विलंबित भुगतान के मुद्दों का समाधान करना है। रैंप योजना के अंतर्गत ही पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) के बारे में बताते हुए उत्पादन इकाई अपग्रेड स्किलप डिजिटलाइजेशन करने एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया है । इस दौरान उप कौन के प्रशिक्षक नितिन मिश्रा ने कहा कि यह योजना आधुनिकरण को देखते हुए उधमियों के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ,इस योजना में न केवल युवाओं को अपितु उनके व्यावसायिक सपनों को साकार करने में मदद मिल रही है । राज्य के छोटे व्यवसायियों एवं उधमशीलता को भी बढ़ावा दे रही है उन्होंने कहा कि कार्यशाला एमएसएमई को उनके उत्पाद और प्रक्रिया को बेहतर बनाने तथा जिला स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने और सतत विकास करने में सहयोग करेगी । प्रशिक्षक द्वारा एमएसएमई नीति 2022 में प्राप्त होने वाले लाभों के प्रावधानों पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए निर्यातकों व उत्पादकों को इस संबंध में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आशुतोष सिंह उपयुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र बुलंदशहर, तथा आयुष्मान शुक्ला सहायक निदेशक, सावन कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक ,विपिन शर्मा तकनीकी सहायक, यूपीकौन जिला समन्वयक सत्येंद्र कुमार, अंसार अहमद उद्योगपति, करण गोस्वामी उद्योगपति समेत अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This