खुर्जा/ बुलंदशहर/ एमपी सिंह राणा।
नगर स्थित होलिका दहन स्थानों तथा रमजान के चलते ईदगाह के रास्ते का उप जिला अधिकारी खुर्जा द्वारा निरीक्षण किया गया तथा लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई । आपको बता दें कि खुर्जा नगर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है जहां पर कभी-कभी विवाद की संभावना बन जाती है तो जिसको देखते हुए उप जिलाधिकारी खुर्जा प्रतीक्षा पांडे ने उन घास की मंडी ,बारादरी, ईदगाह रोड ,होली चौक,फूटा दरवाजा आदि स्थानों पर जाकर लोगों से वार्ता की तथा शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को मनाने की बात कही।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












