खुर्जा/ बुलंदशहर/ एमपी सिंह राणा।
भारत विकास परिषद खुर्जा द्वारा वाटर कूलर नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय को प्रदान किया गया वहां पर नियमित रूप से आने वाले छात्र-छात्राओं पानी की सुविधा हेतु प्रदान किया गयाहै।
नगर में मेडिकल उपचार के दौरान पेशेंट बेड, वॉकर, स्टिक, भी जन सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी उसका सिस्टम भारत विकास परिषद द्वारा बनाया गया है प्रतिदिन ₹10 का चार्ज रहेगा। जिसे परिषद की स्थाई कमेटी देखेगी उपरोक्त जानकारी परिषद के सचिव पीयूष तायल सी ए ने दी।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि श्री लाल बहादुर जी सक्सेना रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि सामाजिक कार्य करना सहज नहीं है आज के समय में जहां आर्थिक प्रतिस्पर्धा आपस में है वहां सामाजिक व्यवस्थाओं को कार्यान्वित करना बहुत मुश्किल कार्य है भारत विकास परिषद द्वारा इस वर्ष में जो समाज सेवा के उत्कृष्ट श्रेष्ठ कार्य किए हैं वह अन्य संस्थाओं के लिए उदाहरण है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा जी ने संबोधन में कहा कि समाज सेवा मां के भाव से होती है अगर मां का भाव समर्पण का होगा तभी कोई व्यक्ति समाज सेवा कर सकता है अथवा कर सकता है।
बार एसोसिएशन के सचिव श्री भानु प्रताप सिंह ने भारत विकास परिषद के उद्देश्य संस्कार सेवा समर्पण को पूरे तन मेहता से करने के लिए परिषद के सभी सदस्यों को बधाई दी उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर परिषद द्वारा जो कार्य किया जा रहे हैं वह बहुत अलौकिक है।
इस अवसर पर श्री राकेश आर्य, कृष्ण अवतार बंसल, इंद्रजीत दुग्गल, डॉ अनिल गुप्ता ,श्री मुकुट लाल गुप्ता, लोकेश जिंदल, सुनील गुप्ता आदर्श, अजय सिंघानिया, राजीव वार्ष्णेय, कुशाग्र अग्रवाल, विपिन गोयल ,शलभ पांडे, मुकेश रोहेला, अजय गर्ग एडवोकेट, प्रियदर्शन भारद्वाज व प्रेम प्रकाश अरोरा ।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












