Home » बुलंदशहर » भारत विकास परिषद खुर्जा ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

भारत विकास परिषद खुर्जा ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा ।भारत विकास परिषद खुर्जा द्वारा रमामूर्ति हरस्वरूप बालिका विद्या मंदिर सुभाष रोड में अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं शताब्दी जयंती समारोह बनाया गया। जिसमें खुर्जा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजना भगवान दास सिंघल जी मुख्य अतिथि रहीं , विशिष्ट अतिथि स्कूल के प्रबंधक महोदय श्री हरिओम गुप्ता जी व कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोरा जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट श्री अजय गर्ग जी ने करी। वह कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा संयोजक संस्कार सहभागिता डॉक्टर अनिल गुप्ता जी ने किया।*
*कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने नाट्य रूप में चित्रकला प्रतियोगिता के रूप में व भाषण के रूप में अपनी प्रस्तुतियां दी। शाखा के द्वारा शाखा संयोजक महिला सहभागिता श्रीमती अलका गोयल जी के सहयोग से सभी बच्चों को व अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए गए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक श्री राजीव वाष्र्णेय व श्री राजीव वर्मा जी ने करा।*
*कार्यक्रम में अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने कहा कि वह वीरांगना के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक एवं शिव भक्ति थी।कार्यक्रम में शाखा के वरिष्ठ सदस्य श्री राहुल राठी जी , श्री सुनील आदर्श जी, श्री विनीत आर्य जी, श्री पवन गोयल जी, श्री महेश पोद्दार जी , श्री अजीत मित्तल जी, श्री चंद्र प्रकाश तायल जी , श्री राजेंद्र अग्रवाल जी , श्री लोकेश जिंदल जी व शाखा सचिव कुशाग अग्रवाल , शाखा कोषाध्यक्ष राजीव तायल व शाखा के अन्य सम्मानित सदस्य व महिला सदस्य , स्कूल के बच्चे , व अध्यापिकाओं आदि की गरिमामय उपस्थिति रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment