खुर्जा: गंगा दशहरा पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल दशमी को हर्षोल्लास के वातावरण में पूर्ण श्रद्वा व भाव से श्री भक्त हनुमान ट्रस्ट जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता के नेतृत्व मे मनाया गया।
इस मौके पर वैशाली कालौनी में ट्रस्ट द्वारा शीतल मीठा जल की छबील लगाने के साथ राहगीरों को फल व हाथ के पंखे बांटे गये, ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता ने बताया कि गंगा दशहरा पर्व पर उत्तरा फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र के साथ वज्र योग रहा,उन्होंने कहा कि मान्यता है कि इस दिन राजा भागीरथ के तप से मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुईं। इस दिन दान-पुण्य करने से समृद्धि आती है। वैशाली कॉलोनी गली नंबर 3 के गेट पर प्रातः 10 बजे गंगा की आरती की गई तथा प्रसाद के रूप में ठंडे शरबत तथा फल तथा हाथ के पंखों का वितरण भक्तो को किया गया, इस अवसर पर समाजसेवी रंजना सिंह द्वारा सैकड़ो रहागीरों, टिर्री वालों और साधु संतों को गमछे प्रदान किये गये। नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल द्वारा मीठे शरबत का वितरण किया गया।
इस अवसर पर डॉ.हरीश,शांतनु गर्ग, दुर्गेश बजाज, वरिष्ठ निरीक्षक एसपी सिंह,अनूप वर्मा, दिनेश गुप्ता,पवन अग्रवाल, प्रमोद भारद्वाज, किशन पाल सिंह, बसंत कानोडिया, सुशील मित्तल,अजमेर सिंह वालिया, सुनील गुप्ता आदर्श,,प्रदीप पंडित पत्रकार, डॉ. साधना अग्रवाल,सरिता रानी गुप्ता, ममता अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, ललित, नवीन मित्तल, वासु अग्रवाल,संजीव, राम दिवाकर, दिनेश वर्मा, शिलेन्द्र सिंह सोलंकी, विपिन सिसोदिया विकास वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, सोनपाल सिंह चौहान आदि का विशेष सहयोग रहा।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












