मुंबई : अभिनेत्री सेफाली जारीवाला महज 42 साल की उम्र में इस दुनिया कोअलविदा कहकर चली गयी, सेफाली जारीवाला को लाल जोड़े में दुल्हन की तरह सजाया गया। पराग ने आखरी बार पत्नी सेफाली को चूमा और फूट फूटकर रोने लगे। उन्होंने अपनी पत्नी को कन्धा दिया। शनिवार देर शाम मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया
गया ,परिवार के सदस्य ,दोस्त और इंडस्ट्री के सहकर्मी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने और उन्हें भावभीनी विदाई देने के लिए एकत्र हुए। आरती सिंह ,माहिरा शर्मा देसाई और शहनाज गिल सहित अन्य टीवी हस्तियों को आज उनके आवास पर देखा गया फूटअंतिम संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर रखा गया था। उनकी अचानक मौत से प्रसंसक और मनोरनजन उद्योग स्तबध और शोकाकुल हो गया है। संगीत वीडियो कांटा लगा में अपनी प्रतिष्ठित उपस्थिति के लिए याद की जाने वाली सेफाली सिर्फ एक लोकप्रिय चेरहा नहीं थी -वह एक गतिशील कलाकार थी , जिन्होंने संगीत वीडियो,टेलीविजन और रियलिटी शो में अपनी अमिट छाप छोड़ी। सेफाली के परिवार में उनके पति , अभिनेता पराग त्यागी है। सीने में दर्द और आँखो में आंसू लिए पराग त्यागी का बुरा हाल हुआ। जहा सेफाली की माँ बार बार बेहोश हो रही थीं इस मुश्किल वक्त में हिंदुस्तानी भाऊ, पराग के साथ थे।हिंदुस्तानी भाऊ, सेफाली को बहन मानते थे और कहा की वह उनकी बेटी थीं सेफाली के जाने से वो भी टूट गए।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









