Home » मनोरंजन » कोलकाता गैंगरेप में बड़ा खुलासा ,मेडिकल रिपोर्ट ने सबको चौंकाया

कोलकाता गैंगरेप में बड़ा खुलासा ,मेडिकल रिपोर्ट ने सबको चौंकाया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोलकाता के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा के साथ हुए गैंगरेप में अंतिम आरोपी गिरफ्तार |

कोलकाता | कोलकाता में लॉ की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ गैंगरेप मामला तूल पकड़ता जा रहा है । .पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कोलकाता पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की सदस्य अर्चना मजूमदार घटनास्थल का दौरा करने पहुंचीं, तो पुलिस ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी । छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले में मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है.। इसमें कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की गर्दन पर खरोंच के निशान हैं। छाती और जांघों के भीतरी हिस्सों में चोटें मिली हैं. रिपोर्ट में दर्ज है कि पीड़िता के साथ यौन और मौखिक उत्पीड़न किया गया है.। डॉक्टरों ने साफ कहा है कि रेप से इनकार नहीं किया जा सकता।पुलिस ने बताया कि साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज ने छात्रा द्वारा बलात्कार की शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की है। फुटेज में 25 जून की घटना से पहले के पल भी कैद हुए हैं, जिसमें प्रथम वर्ष की लॉ छात्रा को गार्ड के कमरे में जबरन घुसाते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने शनिवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “सीसीटीवी फुटेज से लड़की के आरोपों की पुष्टि होती है। इसमें तीनों आरोपियों, सुरक्षा गार्ड और पीड़िता की हरकतें दिखाई देती हैं। एक जांच अधिकारी ने बताया कि CCTV में पीड़ित छात्रा को गार्ड के कमरे में जबर्दस्ती ले जाने की घटना कैद हुई है। इससे छात्रा की लिखित शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होती है।
वहीं, जिस गार्ड के कमरे में रेप हुआ था, शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अब तक कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा (31) है। घटना में जैब अहम (19) और प्रमित मुखर्जी (20) भी शामिल हैं। मनोजीत कॉलेज का पूर्व छात्र है, जबकि जैब और प्रमित कॉलेज के छात्र हैं।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment