नई दिल्ली :हल्दी बोर्ड की स्थापना कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने निजामाबाद के किसानों की चार दशक पुरानी मांग पूरी की
|| उपस्थित लोगो ने कहा की मोदी जी जो वादा करते हैउसे पूरा भी करते है, बोर्ड बनने से निजामाबाद हल्दी के व्यापर का वैश्विक केंद्र बनेगा ,FPOs और किसानो को ताकत मिलेगी तेंलगाना का भला केवल मोदी जी की डबल इंजन सरकार ही कर सकती है। जो कहते थे कि हम भारत को चैन से सोने नहीं देंगे , उनको हेडक्वार्टर को उड़ाने का काम हमारे नेता मोदी जी ने किया ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले विपक्ष के नेताओ के सवालों का जवाब तो पाकिस्तान का हुलिया देख ने से मिल जायेगा आज भी तेंलगाना में नक्सलियों को बचाने की कोशिश हो रही है ,मोदी सरकार की योजनाओ को लागु करने से रोका जा रहा है। हम 31 मार्च 2026 से पहले इस देश से नक्शलवाद को समाप्त कर देंगे। केंद्रीय ग्रह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज तेंलगाना के निजामाबाद में किसान महासम्मेलन को सम्भोधित किया।इस अवसर पर केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री श्री जी किशन रेड्डी और केन्दीये ग्रह राज्य मंत्री श्री संजय कुमार सहित अनेकगणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इससे पहले केंद्रीय ग्रह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने निजामाबाद के लोकप्रिय नेता डी श्री निवास की आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2023 में हल्दी बोर्ड बनाने का जो वायदा किया था, उसे न सिर्फ पूरा किया है बल्कि इंदौर की धरती पर हल्दी बोर्ड का मुख्यालय देकर हल्दी किसानों की चार दशक पुरानी मांग पूरी की है। उन्होंने कहा कि मोदी जी जो वायदा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार ने नेशनल एक्सपोर्ट कोऑपरेटिव लिमिटेड और नेशनल ऑर्गेनिक कोऑपरेटिव लिमिटेड की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों कोऑपरेटिव्स की शाखाएं निजामाबाद में खोलने का निर्णय कर लिया गया है। श्री शाह ने कहा कि पैकेजिंग, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट तीनों के लिए बहुत जल्द ही एक पूरी व्यवस्था बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम हल्दी का उत्पादन करने वाले ऑर्गेनिक किसानों के उत्पादों को ऑर्गेनिक हल्दी की खपत करने वाले अमेरिका, यूरोपियन संघ, कनाडा, यूके, वियतनाम, स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों तक पहुँचाने का काम भी करेंगे।अवसर पर केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी किशन रेड्डी और केन्दीये ग्रह राज्य मंत्री संजय कुमार सहित अनेकगणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












