Home » राष्ट्रीय » राजनीतिक दल कर रहे हैं समाज में वेमनष्यता फैलाने का काम – राधेश्याम तिवारी

राजनीतिक दल कर रहे हैं समाज में वेमनष्यता फैलाने का काम – राधेश्याम तिवारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 

गाजियाबाद: 31 / जुलाई / 2025 :  भारतीय सवर्ण महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम तिवारी उर्फ पंडित साधु तिवारी का आज गाजियाबाद में आगमन हुआ। उनके नेतृत्व में संगठन की एक अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें देश में बढ़ती जाति, धर्म और भाषा आधारित राजनीति पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह राजनीति समाज को बांटने और देश की एकता को कमजोर करने का कार्य कर रही है, जिस पर अब सख्त और संवैधानिक अंकुश लगाया जाना चाहिए। गाजियाबाद में हुई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव ने देश के राजनीतिक हालात पर जताई चिंता। राधेश्याम तिवारी ने कहा कि देश के सभी राजनीतिक दल जो भाषा, जाति और धर्म के आधार पर समाज में वैमनस्य फैलाते हैं, उनके विरुद्ध एक राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन की आवश्यकता है। अब समय आ गया है कि भारत की मूल संस्कृति को जोड़ने वाली ताकतें एकजुट होकर ऐसी विघटनकारी राजनीति का विरोध करें। बैठक मे महासंघ के प्रमुख उद्देश्यो पर भी चर्चा की गयी। देश में एक निष्पक्ष एवं स्वतंत्र आयोग का गठन, जो सामाजिक और राजनीतिक शुचिता की निगरानी करे, देश की वर्तमान राजनीतिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और सुधार सुनिश्चित करना,  देशभर के मंदिरों और मठों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराना, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थान स्वतंत्र और आत्मनिर्भर हो सकें। बैठक में प्रदीप दुबे , अमित चतुर्वेदी , सरदार भगत सिंह ,अभिषेक पांड, विनय शुक्ला ,नीरज चौधरी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment