Home » बुलंदशहर » विधार्थियो के भविष्य से खिलवाड़ , पहले उठवाई राशन की बोरियां , अब साईकल से मंगवाया गैस सिलेंडर

विधार्थियो के भविष्य से खिलवाड़ , पहले उठवाई राशन की बोरियां , अब साईकल से मंगवाया गैस सिलेंडर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
बुलंदशहर : 1 / अगस्त / 2025 : वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। यह पहली बार नहीं है, जब इस विद्यालय का ऐसा वीडियो सामने आया है। लगभग सात महीने पहले भी इसी स्कूल के चार छात्रों का मिड-डे-मील के राशन से भरी बोरियां ढोते हुए वीडियो सामने आया था। यूपी के बुलंदशहर स्थित अनूपशहर क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल के बच्चों से गैस सिलिंडर मंगाने की वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गांव रोरा स्थित कंपोजिट विद्यालय का बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छात्र गैस सिलेंडर को साइकिल पर लेकर जाता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि गांव निवासी अजीत शर्मा ने जब बच्चे से सिलेंडर ढोने का कारण पूछा तो बताया कि विद्यालय की प्रधान अध्यापिका ने उसे ऐसा करने को कहा है। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। यह पहली बार नहीं है, जब इस विद्यालय का ऐसा वीडियो सामने आया है। लगभग सात महीने पहले भी इसी स्कूल के चार छात्रों का मिड-डे-मील के राशन से भरी बोरियां ढोते हुए वीडियो सामने आया था। तब बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी कांत पांडे ने खंड शिक्षा अधिकारी अनूपशहर से मामले की रिपोर्ट ली थी। अब इस नए मामले में एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल का कहना है कि वायरल वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment