Home » आज की ताजा खबर » घुंघराला स्थित नहर में डूबा शख्स ,एन डी आर एफ ने किया शव बरामद

घुंघराला स्थित नहर में डूबा शख्स ,एन डी आर एफ ने किया शव बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एन डी आर एफ ने गांव घुंघराला स्थित नहर से बरामद किया छपकौली में डूबे किसान का शव

हापुड़ :  हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव छपकौली स्थित नहर में ५२ वर्षीय किरणपाल उर्फ मुन्नू ने खुदखुशी के इरादे से छलांग लगाई थी जिसके बाद गोताखोरों व एन डी आर एफ की टीम ने किसान की तलाश शुरू की। २४ घंटे से अधिक समय तक चले इस ऑपरेशन के दौरान एन डी आर एफ की टीम ने हाफिजपुर क्षेत्र के घुंघराला से शव को बरामद कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।आपको बता दें कि गांव छपकौली निवासी किरणपाल बुधवार की सुबह करीब ६ : ०० बजे अपने खेतों पर घूमने गए थे जिसके बाद वह वापस नहीं आए। चौकीदार अमरपाल ने बताया कि किरण पाल उनसे बातें करने लगे। इसी बीच वह किसी काम के कारण अंदर गए तो किरण पाल ने पुल पर पहुंचकर अपने हाथ बांध लिए और नहर में छलांग लगा दी। चौकीदार ने किरण पाल को नहर में कूदते देखा। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस ने एन डी आर एफ व गौतखोरों की सहायता से किरणपाल को ढूंढने के लिए अभियान चलाया और गुरुवार को एन डी आर एफ ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला से किसान किरणपाल का शव बरामद कर लिया।।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment