Home » आज की ताजा खबर » शराबी पिता ने की अपनी ही, बेटी को की मारने की कोशिश चीखती रही बेटी पिता ने एक न सुनी

शराबी पिता ने की अपनी ही, बेटी को की मारने की कोशिश चीखती रही बेटी पिता ने एक न सुनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बेटी चीखती रही: पिता ने TV की आवाज तेजकर डाला तेजाब… फिर हौद में फेंका, ढक्कन पर खड़ा रहा ताकि जिंदा न बचे

भिवानी : में एक शराबी पिता ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं।

जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी पर शराबी पिता ने इसी सप्ताह तेजाब डालकर उसकी हत्या की कोशिश की। बेटी की शोर पड़ोस में कहीं सुनाई नहीं पड़े इसलिए घर में टीवी की आवाज भी तेज कर दी। गनीमत रही कि पड़ोसी को लड़की की आवाज सुन गई और वह मौके पर पहुंच गया और आरोपी को हटाकर पानी के हौद से किशोरी को बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से किशोरी को पहले जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रोहतक पीजीआई में किशोरी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। बेटी पर तेजाब डालने के आरोपी की पत्नी की करीब 13 साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। आरोपी का एक 15 साल का बेटा भी है, जो दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने लड़की के साथ हुई वारदात की सूचना सामाजिक कार्यकर्ता सुशील वर्मा को दी थी। इसके बाद इस मामले में पुलिस कार्रवाई हुई।पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी है। वह नशे का आदी है। उसके दोनों बच्चे बेटी और बेटा पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई का खर्च नहीं झेल पाने के चलते ही उसने बेटी को मारने की कोशिश की।बेटी पर एसिड अटैक का आरोपी कुछ अरसे पहले इन्वर्टर बैटरी का काम करता था। उसे बैटरी के तेजाब की काफी अच्छी समझ थी। उसने घर पर ही अपनी इन्वर्टर की बैटरी से तेजाब बोतल में निकाला था।थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी पर तेजाब डालने के मामले में आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से तेजाब की खाली बोतल बरामद की गई है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। पीड़ित लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज कराए गए हैं। -विकास कुमार, एसएचओ, सदर पुलिस थाना भिवानी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment