Home » बुलंदशहर » खुर्जा के रोटरी क्लब के सदस्यों व महिलाओ ने पुलिसकर्मियो के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

खुर्जा के रोटरी क्लब के सदस्यों व महिलाओ ने पुलिसकर्मियो के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / अगस्त / 2025 : खुर्जा नगर में रोटरी क्लब खुर्जा सिटी ने थाना कोतवाली में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। क्लब की महिलाओं और बच्चियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और उनकी सुरक्षा का वचन लिया। महिला कोऑर्डिनेटर कल्पना वर्मा और संगीता शर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग ऐसा है जिसे त्योहारों पर भी छुट्टियां नहीं मिलतीं। पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर भी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हैं। इसलिए क्लब ने इस पावन पर्व को पुलिस विभाग के साथ मनाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में आशा अग्रवाल, वंशिका अग्रवाल और आशी उर्मिला ने कोतवाल पंकज राय को राखी बांधी। इसके बाद पिंकी सिंह, अपराध निरीक्षक डीएनए शाही, राजेश सिंह, एसआई प्रेमवीर सिंह, दिनेश कुमार, विनीत कुमार, प्रदीप कुमार, अंकुर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों और होमगार्ड के साथियों को भी राखी बांधी गई। रोटरी क्लब के सदस्यों ने सभी पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाई और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यालय के लिए तुलसी का पौधा भी भेंट किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका आशा अग्रवाल, वंशिका के अलावा कल्पना वर्मा, श्रुति बंसल, तनु चौधरी, रेनू बाठला, श्वेता बंसल, संगीता शर्मा, प्रिया अग्रवाल, नेहा अग्रवाल उपस्थित थीं। क्लब के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोरा, सचिव रोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपांशु बंसल, लितेश्वर शर्मा, नीरज वर्मा, अंकुर अग्रवाल, अनिल बाठला, प्रवीन शर्मा और रोहित सिंघल भी मौजूद रहे। इधर, खुर्जा में रक्षाबंधन से पहले नगर में कई स्थानों पर राखी की दुकानें लगाई गईं। स्थानीय व्यापारियों ने मेड इन चाइना राखियों से किनारा करते हुए मेड इन इंडिया राखियों को प्राथमिकता दी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This