दिल्ली : 9 / अगस्त / 2025 : रक्षाबंधन के दिन दिल्ली के करावल नगर में दर्दनाक घटना ने इलाके को हिला दिया। स्थानीय निवासी प्रदीप ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों (आयु 5 और 7 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह अभी साफ़ नहीं है, लेकिन प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर आरोपी के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत सूचित करें।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












