बुलंदशहर : 10 / अगस्त / 2025 : बुलंदशहर में आजादी के अमृत महोत्सव और काकोरी कांड के शताब्दी वर्ष समारोह पर इस बार भी 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है। इस बार शासन ने कुल 5.40 लाख तिरंगे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तिरंगे बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। 10 समूह से जुड़ी महिलाओं ने तिरंगे बनाने शुरू कर दिए हैं। शिकारपुर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से गठित 10 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने तिरंगे बनाने शुरू कर दिए है। शासन का पत्र आने के बाद प्रशासनिक अमला हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटा है। तिरंगे तीन साइज में बनाए जाएंगे। तिरंगा बनाने में कॉटन या पॉलिस्टर के कपड़े का प्रयोग होगा। डीएम श्रुति ने सभी विभागों के लक्ष्य भी तय किए हैं। संबंधित विभाग समूहों से यह झंडे खरीदकर गांवों के घरों में फहराने का काम करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने बताया कि शिकारपुर क्षेत्र के 10 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तिरंगे बनाने का कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि तिरंगा तैयार करने वाली महिलाएं इससे कमाई कर सकेंगी। साथ ही वह आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यह कर्य संगम प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ शिकारपुर देहात की देखरेख में चल रहा है। यह महिलाएं लगातार सिलाई कर तिरंगा तैयार कर रही हैं। अभियान तीन चरणों में पूरा होगा।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












