Home » बुलंदशहर » रक्षाबंधन के दिन मचा घर में कोहराम , गांव के कट पर दो भाइयो को अज्ञात वाहन मारी टक्कर , एक की मौत

रक्षाबंधन के दिन मचा घर में कोहराम , गांव के कट पर दो भाइयो को अज्ञात वाहन मारी टक्कर , एक की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
बुलंदशहर : 10 / अगस्त / 2025 :  यूपी के खुर्जा स्थित एनएच-34 पर शुक्रवार रात को स्कूटी सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें पहासू निवासी महारत्न (26) की मौत हो गई। वहीं, उसका फुफेरा भाई अवलोक घायल हो गया, जो अस्पताल में भर्ती है। नेहरूपुर गांव निवासी राहुल ने बताया कि उनका बेटा अवलोक दिल्ली में स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। उसी के साथ पहासू के नगला फतिहाबाद गांव निवासी उनके पत्नी के भाई कुंवरपाल का बेटा महारत्न भी नौकरी करता था। शुक्रवार रात को दोनों ममेरे और फुफेरा भाई एक स्कूटी से दिल्ली से घर लौट रहे थे। जब वह हाइवे पर धरपा गांव के कट के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने महारत्न को मृत घोषित कर दिया और अवलोक को भर्ती कर लिया गया। पीड़ित पिता ने बताया कि अवलोक के कंधे, सिर व पैर में गंभीर चोट हैं, जिसको आईसीयू में उपचार चल रहा है। वहीं रक्षाबंधन से एक दिन पहले हुए इस हादसे में महारत्न की मौत की जानकारी मिलते ही पहासू के फतिहाबाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने गांव ले गए। थाना पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और एक घायल है। इसमें परिजनो ने पोस्टमार्टम जांच और तहरीर से इनकार कर दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment