Home » बुलंदशहर » खुर्जा क्षेत्र की मुंडाखेड़ा नहर में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव।

खुर्जा क्षेत्र की मुंडाखेड़ा नहर में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव।

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : २० / अगस्त / 2025 : खुर्जा क्षेत्र के गांव मूंडाखेड़ा गांव के निकट से अपर गंग नहर जा रही है। बुधवार दोपहर को कुछ लोगों ने नहर में शव बहता हुआ देखा। जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और शव की शिनाख्त का प्रयास किया,लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। तथा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास बताई गई। साथ ही शव एक-दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस मामले की जाँच कर रही है जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This