Home » शिक्षा » रेडिसन दा स्कूल जेवर में राधा अष्टमी और गणेश चतुर्थी का हुआ भव्य आयोजन

रेडिसन दा स्कूल जेवर में राधा अष्टमी और गणेश चतुर्थी का हुआ भव्य आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जेवर : रेडिसन दा स्कूल नीमका, जेवर में राधा अष्टमी और गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। बीते चार दिनों से विद्यालय में प्रतिदिन भगवान की पूजा-अर्चना एवं भोग अर्पित कर नन्हें-मुन्ने बच्चों को प्रसाद वितरण किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय प्रांगण को प्रतिदिन अलग-अलग सजावट से सजाया गया तथा बच्चों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को राधा रानी एवं भगवान गणेश जी के जीवन और महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के अध्यक्ष श्री एस.के. शर्मा जी ने बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी को देखते हुए उन्हें पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान करने की घोषणा की। यह आयोजन न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को उजागर करता है, बल्कि बच्चों में भक्ति, परंपरा और नैतिक मूल्यों को भी प्रोत्साहित करता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment