Home » बुलंदशहर » खुर्जा में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल , एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा मोके से फरार

खुर्जा में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल , एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा मोके से फरार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 2 / सितम्बर / 2025 :  खुर्जा नगर में मंदिर रोड पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में दो लोग एक युवक को बंधक बनाकर डंडे से पीटते दिखाई दे रहे हैं। घटना में एक आरोपी ने युवक को पकड़ा हुआ था। दूसरा आरोपी रॉड से हमला कर रहा था। वह पीड़ित की गर्दन भी दबा रहा था। मौके पर मौजूद महिला और कुछ अन्य लोगों ने युवक को बचाया। वीडियो वायरल होने के बाद खुर्जा पुलिस ने कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी पंकज राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। घटना मंदिर चौकी क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment