Home » बुलंदशहर » खुर्जा में स्वास्थ्य केंद्र मुनि में कैंटीन संचालिका के साथ अभद्रता, पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

खुर्जा में स्वास्थ्य केंद्र मुनि में कैंटीन संचालिका के साथ अभद्रता, पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 2 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा के अरनिया क्षेत्र स्थित सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र मुनि में कैंटीन संचालिका के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। जिला अधिकारी द्वारा नियुक्त कैंटीन संचालिका संतोष देवी को उनके ही गांव ढकपुरा निवासी धीरज सिंह ने धमकी दी है। 25 तारीख को धीरज सिंह कैंटीन में आया। उसने संतोष देवी को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अरनिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस कैंटीन में प्रसूता महिलाओं को खाना और दूध में पोषक आहार दिया जाता है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। वह खुलेआम घूम रहा है। पीड़िता को अपनी जान और संपत्ति का खतरा है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment