खुर्जा। नगर स्थित एस एम जे ई सी इंटर कॉलेज खुर्जा में वूशू प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें विजयी विद्यार्थियों को 9 सितंबर को गौतम बुद्ध नगर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के क्रीड़ा अध्रोयक्ष हित कुमार ने किया तथा प्रशिक्षक के रूप में मार्शल आर्ट अमित शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार निम फीता काटकर किया। इस अवसर पर जाडोल से श्याम बिहारी उपाध्याय तथा रिफायेआम इंटर कॉलेज खुर्जा से संजय सिंह ,जेएस इंटर कॉलेज खुर्जा से अजय राय , ककौड के मनिंदर पाल सिंह, मदनपुर कलंदर गड़ी से मोहम्मद अनवर ,डीआर इंटर कालेज गोठानी से नरेशपाल तोमर का विशेष सहयोग रहा। विजयी विद्यार्थियों में रश्मि, पंकज ,फैजान अर्किता, तरुण, रूपेश, मोहम्मद कैफ ,अर्जुन व रधिका आदि रहे। कार्यक्रम के उपरांत प्रधानाचार्य अनीता भारद्वाज ने सभी सफल प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि 9 सतंबर को गौतम बुध नगर में होने वाली मंडल प्रतियोगिता में सभी हमारे यहां के विद्यार्थी सफल होकर एक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का तथा विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












