Home » बुलंदशहर » खुर्जा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी एक युवक को टक्कर , युवक की हुई मौत

 खुर्जा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी एक युवक को टक्कर , युवक की हुई मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 4 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा में अरनिया थाना क्षेत्र के मुनि गांव के पास हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर पैदल जा रहे युवक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान मुनि गांव निवासी लक्ष्मी सिंह पुत्र सोनपाल सिंह के रूप में हुई। हादसे के बाद परिजन घायल को तत्काल मुनि सीएचसी ले गए। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।  पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment