Home » बुलंदशहर » खुर्जा में कलश यात्रा के दौरान अश्लील गाने गा रहे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खुर्जा में कलश यात्रा के दौरान अश्लील गाने गा रहे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 4 / सितम्बर / 2025 :  खुर्जा में कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले एक मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खुर्जा कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक अंजू बघेल ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ जीटी रोड स्थित शर्मा क्रेन तिराहे पर गश्त कर रही थीं। उन्होंने देखा कि कुछ महिलाएं शर्म से सिर झुकाए जा रही थीं। जांच करने पर पता चला कि एक युवक लंबे समय से अश्लील गाने गा रहा था। वह आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था और सीटी मार रहा था। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोपी का नाम राहुल है। जो मोहल्ला विकास नगर का रहने वाला है। कोतवाली प्रभारी पंकज राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही जेल भेजा जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment