बुलंदशहर : 9 / सितम्बर / 2025 : बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में एक दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। गांव लखावटी निवासी रहीस बाइक से स्याना की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। बुलंदशहर औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाइवे पर गांव पुटी नसीराबाद के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घायल रहीस को पहले सीएचसी लखावटी ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही रहीस की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद राम नारायण सिंह के अनुसार, परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












