बुलन्दशहर : 10 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा से एक चौकाने वाला मामला सामने आया। खुर्जा मे आवास विकास कॉलोनी स्थित पानी की टंकी के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव से आ रही दुर्गंध के कारण चौकीदार को इसकी जानकारी मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार शव करीब 15 दिन पुराना है। सूचना मिलते ही खुर्जा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। खुर्जा की सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












