Home » बुलंदशहर » बुलन्दशहर के स्याना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ , 2 बदमाश घायल

बुलन्दशहर के स्याना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ , 2 बदमाश घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 10 / सितम्बर / 2025 : बुलन्दशहर के स्याना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। थाना नरसैना पुलिस और स्वाट टीम ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने 5 सितंबर को एक सर्राफा व्यापारी से सोने-चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपये की लूट की थी। पुलिस को 10 सितंबर को केला मोड़ बैरियर पर तीन संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए। रोकने का प्रयास करने पर वे भागने लगे। जलालपुर रास्ते पर पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि दो बदमाश घायल हुए। घायल बदमाशों की पहचान फैजान और राकेश , वसीम के रूप में हुई है।  बदमाशों से 4 किलो 550 ग्राम चांदी, 77 नग सोने की नाक की लौंग, दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस और एक अपाचे बाइक बरामद हुई है। थाना नरसैना में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment