Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में शहीद कमांडो प्रभात गौड़ का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा , आज सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

बुलंदशहर में शहीद  कमांडो प्रभात गौड़ का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा , आज सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 10 / सितम्बर / 2025 : बुलंदशहर के पाली आनंदगढ़ी गांव में  शहीद  कमांडो प्रभात गौड़ का पार्थिव शरीर पहुंच गया है, जहां आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रभात गौड़ जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। वह भारतीय सेना में जेसीओ पैरा कमांडो के पद पर तैनात थे और 1998 में सेना में भर्ती हुए थे। दो साल पहले उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में हुई थी। अभी इनका परिवार गाजियाबाद के राजनगर में रहता था। पत्नी मनोरमा, बेटी सोनिका और बेटा खुशहाल के साथ रहती है। बेटी ग्रेजुएशन करती है जबकि बेटा खुशहाल (11) भी पढ़ाई कर रहा है। पिता ने बताया कि सोमवार दोपहर सूचना आई थी कि आतंकियों से मुठभेड़ में उन्हें गोली लगी। इसमें वह शहीद हो गए। प्रभात के शहीद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मनोरमा बेहोश हो गई। ग्रामीणों और प्रशासन ने उनके बलिदान को नमन करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रभात गौड़ की शहादत ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और जिले को शोक में डुबो दिया है 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment