दिल्ली : 10 / सितम्बर / 2025 : दिल्ली के प्रीत विहार से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के प्रीत विहार में एक महिला थार खरीदने को लेकर इतनी उत्साहित थी कि उसने थार को शोरूम की पहेली मंजिल से हे कुंदा दिया। दरसल महिला ने सोमवार साम को निमार्ण विहार में स्थित महिंद्रा शोरूम से 27 लाख रूपये की थार खिरीदी थी। इस कार की पूजा भी शोरूम के अंदर हुई। तभी महिला को कार का पहिया नीबू पर चढ़ाना था। लकिन महिला ने ज्यादा तेज एक्सीलेटर दे दिया। तभी कार अचानक ही शीशे से टकराई और 15 फिट निचे आ गिरी। इस दौरान वहा एक कर्मचारी भी बैठा हुआ था जो घायल हो गया। आपको बता दे कि खरीदार प्रदीप और उनकी पत्नी मणि पवार नई थार कार में बैठे थे. शोरूम का सेल्समैन विकास कार के फीचर्स समझा रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ. प्रीत विहार में बड़ा हादसा होते-होते रह गया , शो-रूम की पहली मंज़िल पर रखी नई थार रॉक्स कार की डिलीवरी ली जा रही थी. खरीदार प्रदीप और उनकी पत्नी मणि पवार कार में बैठे थे. शोरूम का सेल्समैन विकास कार के फीचर्स समझा रहा था. जैसे ही कार स्टार्ट की गई, वह सीधे पहली मंज़िल से नीचे फुटपाथ पर गिर गई.इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है. हालांकि कार को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई. बताया जा रहा है कि शोरूम में ही महिला नई कार की पूजा कर रही थी. पूजा के लिए थार को नींबू पर चढ़ानी थी, इसी दौरान महिला ने एक्सीलेरेटर तेज दबा दिया और गाड़ी शोरूम की पहली मंजिल से नीचे फुटपाथ पर आ गिरी. मामला थाना प्रीत विहार पुलिस के संज्ञान में आया है. पुलिस ने मंगलवार (09 सितंबर) को बताया कि पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में एक महिंद्रा थार खरीदने के तुरंत बाद गलती से शोरूम की कांच की दीवार से टकरा गया और गाड़ी नीचे गिर गई. सोमवार शाम करीब 5 बजे हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया,जब ये हादसा हुआ खरीददार प्रदीप और उनकी 29 वर्षीय पत्नी मणि पवार और शोरूम के सेल्समैन विकास कार के अंदर थे पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धनिया ने कहा, पूछताछ करने पर पता चला कि मणि और उनके पति प्रदीप ने निर्माण विहार स्थित एक महिंद्रा शोरूम से एक थार रॉक्स कार खरीदी थी. थार शोरूम की पहली मंजिल पर खड़ी थी और मालिक को दी जा रही थी, इसी दौरान अचानक तेजी से शोरूम के शीशे तोड़ते हुए जमीन पर गिर गई.”डिप्टी पुलिस कमिश्नर धनिया ने आगे बताया, हादसे में किसी को चोट नहीं आई और किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ज़मीन पर पलटी हुई थार और पहली मंजिल पर शीशे की जगह खाली फ्रेम दिखाई दे रहा है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












