10 / सितम्बर / 2025 : उपराष्ट्रपति का चुनाव जीते सीपी राधाकृष्णन, आपको बता दे कि सी.पी. राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले. उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुना गया है. विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत 769 सांसदों ने उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया. उप राष्ट्रपति चुनाव में कुल 98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद छह बजे मतगणना प्रारंभ हुई. लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य इस चुनाव में हिस्सा लेते हैं तथा इसमें विप जारी नहीं होता है.दरसल बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग से पहले बीजेपी ने ब्रेकफास्ट पर स्ट्रेटेजी बनाई. यूपी से बीजेपी सांसदों, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के ऑफिस वाणिज्य भवन और महाराष्ट्र के बीजेपी सांसद भूपेन्द्र यादव के आवास पर जुटे. इस दौरान उपराष्ट्रपति पद पर वोटिंग से पहले बातचीत हुई. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के घर पर बिहार और झारखंड के सांसद एकत्र हुए. उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य वोट डालते हैं. राज्यसभा के नामित सदस्य भी मतदान के पात्र होते हैं. उपराष्ट्रपति चुनाव को विपक्ष ने वैचारिक लड़ाई बताया है, जबकि संख्याबल सत्तारूढ़ राजग के पक्ष में है.आपको बता दे कि सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात निर्वाचित उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करने पीएम मोदी प्रहलाद जोशी के आवास पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीतने पर बधाई दी प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “उनका जीवन हमेशा समाज की सेवा और गरीबों व हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को मज़बूत करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे।”वही दूसरी तरफ रेखा गुप्ता ने भी दी सी.पी. राधाकृष्णन को जीत कि बधाई। उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन की जीत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “उपराष्ट्रपति बनने पर सी.पी. राधाकृष्णन को दिल्ली की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. यह लोकतंत्र की जीत है, हम सभी प्रसन्न हैं.इसी दौरान विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि आज, सांसदों ने भारत उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में अपना फैसला सुना दिया है. मैं हमारे महान गणराज्य की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अटूट विश्वास के साथ इस परिणाम को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं. हालांकि, परिणाम मेरे पक्ष में नहीं है, फिर भी जिस व्यापक उद्देश्य को हम सामूहिक रूप से आगे बढ़ाना चाहते थे, वह अभी भी कायम है. वैचारिक संघर्ष और भी जोर-शोर से जारी है. मैं नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन को उनके कार्यकाल की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देता हूं.

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












