Home » बुलंदशहर » लखनऊ में लामार्ट चौराहे के पास युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या , बुलंदशहर से आया था युवक

लखनऊ में लामार्ट चौराहे के पास युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या , बुलंदशहर से आया था युवक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर 12 / सितम्बर / 2025 : लखनऊ में सीएम आवास से 100 कदम दूर एक व्यक्ति ने जहर खा लिया है।उसकी हालत खराब होने लगी तो आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ। पुलिस तुरंत उसे सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंची।व्यक्ति की पहचान बुलंदशहर के अजय के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति के जहरीला पदार्थ खाने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। व्यक्ति की पहचान बुलंदशहर के अजय के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति के जहरीला पदार्थ खाने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस उससे आत्महत्या के प्रयास करने के कारण को लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अजय ने बताया है कि उसने ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। अधिकारी उससे ट्रांसफॉर्मर बदलने का 70% खर्चा मांग रहे हैं। बिजली विभाग की तरफ से एक एस्टीमेट बनाया गया जिसमें अजय कुमार को यह कहा गया कि इसका 70% भुगतान आपको करना है। तब हम ट्रांसफॉर्मर नया लगा पाएंगे। इससे आहत होकर शुक्रवार की सुबह लखनऊ में सीएम जनता दरबार में मिलने के लिए वह आया था। लामार्ट्स चौराहे के पास उसने पुलिस को बताया कि मैं जहर खा लिया है तभी मौके पर मौजूद QRT की पुलिस टीम ने उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंची और उसे भर्ती कराया।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment