बुलंदशहर 12 / सितम्बर / 2025 बुलंदशहर के आम आदमी पार्टी (आप) नेता विकास शर्मा के बेटे अर्पित शर्मा ने इंग्लैंड में बैठकर एक्स अकाउंट पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट किया था। अर्पित शर्मा पर भारत की एकता और अखंडता को धूमिल करने का आरोप है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी अर्पित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना नगर कोतवाली इलाके के हंस विहार के रहने वाले अर्पित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने नेपाल में चल रहे जेन जी विद्रोह को देश में हवा देने की कोशिश की। एफआईआर में कहा गया है कि अर्पित शर्मा ने जान बूझकर ऐसा वीडियो बनाया, जिससे भारत की एकता, संप्रभुता व अखंडता को खतरा हो। इसके लिए नेपाल चल रहे विद्रोह का सहारा लिया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद का दावा है कि इस वक्त आरोपी अर्पित शर्मा इंग्लैंड में रह रहा है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












