बुलंदशहर : 29 / सितम्बर / 2025 : आज मुंडाखेड़ा चौराहा स्थित आजाद हिन्दमैरिज होम में खुर्जा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आँखों का केम्प आयोजित किया गया । जिसका सुभारम्भ एस पी आर ए बुलंदशहर डॉ. तेजवीर सिंह व समाज सेवी अनवर हुसैन खां ने फीता काटकर किया। केम्प में दिल्ली के मशहूर डॉ. श्रॉफ हॉस्पिटल के डॉक्टरो द्वारा 500 से ज्यादा मरीजों क़ो देखा गया । जिसमे 100 से ज्यादा मोतियाबिंद के मरीज चिन्हित किये गये । चिन्हित किये गये सभी मरीजों का डॉ. श्रॉफ हॉस्पिटल में मुफ़्त ऑपरेशन किया जायेगा। इस मोके पर खुर्जा वेलफेयर सोसाइटी के सदर मुफ़्ती मुमताज़ अली कासमी. सेकेट्री डॉ. शान मोहम्मद नायब सदर हाजी बशीर. ट्रेजरार अमीनुद्दीन साहब प्रोग्राम के और्गनाइजर व यूथ विंग के सदर हाजी यासीन कुरैशी जुबैर अहमद सिद्दीकी डॉ. अख्तर अली सिद्दीकी. डॉ. इनामुल्ला खां. ई. जेदुल्ला खां अफजाल एडवोकेट. मुरसलीन एडवोकेट. नजर खां. हाजी फहीमुद्दीन. शफ़ीक़ राइन. शाहनवाज़. सरताज.इरफ़ान अंसारी. हाफ़िज़ रिजवान. रिज़वान बिन गुलज़ार. एज़ाज़. मेहराज सैफी. मोहम्मद शोएब. शरीब काशिफ. तारिक आदि प्रोग्राम के सहयोग में रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












