बुलंदशहर : 29 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर सोमवार को मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गयी। मातारानी को काले रंग की पोषाक धारण कराकर उन्हें गुड का भोग लगाया गया। मंदिर पुजारी गौरव शर्मा ने बताया कि मातारानी का वाहन गधा है। उन्होंने बताया किमाना जाता है कि देवी के इस रूप में सभी राक्षस,भूत, प्रेत, पिशाच और नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है, जो उनके आगमन से पलायन करते हैं | मंदिर पर भक्तों की अपार जीवन पहुंच रही है जिसके लिए कमेटी के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पूरी व्यवस्था में जुटा हुआ है रविवार की देर रात्रि बुलंदशहर की संकीर्तन मंडली द्वारा भव्य संकेतन मंदिर प्रांगण में किया गया मंदिर व्यवस्था में मंदिर कमेटी के समस्त सदस्य पूरे श्रद्धा भाव से जुटे रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












