बुलन्दशहर : 4 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां नेशनल हाईवे 34 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंद दिया। इस हादसे में राज उर्फ डब्लू पुत्र वेदपाल की मौत हो गई, जबकि जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है। दोनों भाई कुरखेड़ा थाना जवा जनपद अलीगढ़ के रहने वाले थे और दिल्ली मजदूरी के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। यह घटना थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के एनएच 34 चित्तौला फ्लाई ओवर पर हुई।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












