बुलन्दशहर : 4 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जो ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी करते थे। आरोपियों की पहचान रमेश कुमार निवासी बदायूं और सूरज व महेश निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन लग्जरी कारें बरामद की हैं, जिन्हें हरियाणा में बेचने की तैयारी थी। मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के एक मकान से तीनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से तीन लग्जरी कारें बरामद की गईं। आरोपियों पर दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक देहात तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक देहात तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की हैआरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












