यूपी : 4 / अक्टूबर / 2025 : उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 38 वर्षीय मजदूर सलमान ने अपनी पत्नी की बेवफाई से आहत होकर अपने चार छोटे बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। इस घटना से पहले सलमान ने अपने मोबाइल फोन से तीन वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजे, जिनमें वह रोते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को इस आत्मघाती कदम के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। बच्चों की पहचान महक (12 वर्ष), शिफा (5 वर्ष), आयान (3 वर्ष), और आठ माह की इनायशा के रूप में हुई है। सलमान ने वीडियो में कहा कि उसकी पत्नी ने सात महीने से उसकी जिंदगी तबाह कर रखी है। उसने पत्नी और उसके प्रेमी को इस आत्मघाती कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया। सलमान ने अपने पिता और परिवार से माफी भी मांगी। पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। सीओ श्याम सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












