Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में फौजी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बुलंदशहर में फौजी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 5 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर में एक फौजी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चरोरा में हुई, जहां एक विवाद सुलझाने पहुंचे फौजी को पीटा गया। बताया जा रहा है कि जब फौजी ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया, तो आरोपी भड़क गए ।और उन्होंने फौजी के साथ मारपीट और खींचतान शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फौजी को लोगों के बीच घसीटते और पीटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फौजी को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।  एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment