बुलंदशहर : 8 / अक्टूबर / 2025 : खुर्जा में एक प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य पर कक्षा 5 की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोप के अनुसार, प्रधानाचार्य ने छात्रा को दौड़ प्रतियोगिता की तैयारी के बहाने अपने आवास पर बुलाया और अश्लील हरकतें कीं। छात्रा ने शोर मचाया और वहां से भागकर अपने घर पहुंची। उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद यह मामला सामने आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने छात्रा और परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












