Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर पुलिस ने किए 25 लाख रुपये से अधिक के अवैध पटाखे बरामद

बुलंदशहर पुलिस ने किए 25 लाख रुपये से अधिक के अवैध पटाखे बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर 9 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में स्याना रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारा और 25 लाख रुपये से अधिक के अवैध पटाखे बरामद किए। गोदाम मालिक कपिल बंसल और अवैध पटाखा तस्कर अमर गोयल के खिलाफ कोतवाली देहात में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गोदाम में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी की गई। हालांकि, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस मामले में थाने की टीम लगातार सक्रिय है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment