Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में शादी समारोह में जा रहे परिवार के साथ मारपीट और लूटपाट

बुलंदशहर में शादी समारोह में जा रहे परिवार के साथ मारपीट और लूटपाट

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 12 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर में एक शादी समारोह में जा रहे परिवार के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। आरोप है कि बदमाशों ने सोने की चेन और कुंडल लूट लिए और एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल वसीम को सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक लूटपाट की घटना की पुष्टि नहीं हुई है, केवल मारपीट की बात सामने आई है। फिलहाल, दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।यह घटना थाना अरनिया क्षेत्र के गांव बलराऊ के निकट हुई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment