Home » आज की ताजा खबर » भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की महापंचायत सहारनपुर में हुई

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की महापंचायत सहारनपुर में हुई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 12 / अक्टूबर / 2025 :  आज भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की महापंचायत जिला सहारनपुर की सदर तहसील के गांव नौजली दनयालपुर में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश रविंद्र त्यागी जी ने की जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह जी ने इन्तखाव प्रधान को जिला अध्यक्ष सहारनपुर बनाया। बकाया गन्ना भुगतान व गन्ना समर्थन मूल्य 500 रूपए कुंटल कराने की मांग की और स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। कहां जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं चार गुना बिजली का बिल आ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी कान खोलकर सुन ले किसी भी गांव के अंदर स्मार्ट मीटर लगाने को गए तो होगा घेराव किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अरविंद त्यागी, गोपाल त्यागी, सत्येंद्र त्यागी, तब्बुसुर चौहान, बंटी सिंह लोधी, नरेश प्रजापति, ठाकुर सुनील सिंह राष्ट्रीय आदि उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment