Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में विजिलेंस दरोगा की करतूत हुई बेनकाब , फर्जी जेई बनकर बिजली चोरों से लाखों रुपये की वसूली

बुलंदशहर में विजिलेंस दरोगा की करतूत हुई बेनकाब , फर्जी जेई बनकर बिजली चोरों से लाखों रुपये की वसूली

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 12 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर में विजिलेंस दरोगा की करतूत बेनकाब हो गई है। दरोगा आनंदपाल सिंह ने फर्जी जेई बनकर बिजली चोरों से लाखों रुपये की वसूली की। विधायक सीपी सिंह की शिकायत पर जांच में यह खुलासा हुआ। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, विजिलेंस दारोगा आनंदपाल सिंह ने बिना किसी असली जेई की मौजूदगी के डिबाई क्षेत्र के कई गांवों में बिजली चोरी की चेकिंग की। उन्होंने टीम के एक सदस्य को सादे कपड़ों में “जेई साहब” बनाकर साथ लिया और बिजली चोरी के मामलों में वैधानिक कार्रवाई करने के बजाय अवैध वसूली की। दरोगा पर बिजली चोरी के मामलों में वैधानिक कार्रवाई करने के बजाय अवैध वसूली करने का आरोप है। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है। चीफ इंजीनियर राजीव कुमार ने पुष्टि की कि दारोगा द्वारा अवैध तरीके से चेकिंग की गई थी। उन्होंने बताया कि इसकी जांच रिपोर्ट एसपी विजिलेंस को भेज दी गई है और आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment