बुलंदशहर : 13 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव अलौदा-जागीर के जंगलों में एक युवक का लहूलुहान शव मिला है। मृतक की पहचान मोनू के रूप में हुई है, जो गांव का निवासी था। उसके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई गहरे घाव पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने चाचूरा-ग्रेटर नोएडा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण हत्या के खुलासे और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिकंदराबाद भास्कर मिश्र ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और जल्द ही हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












