Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में पकड़ा नकली पोटाश से भरा ट्रक , 250 कट्टे बरामद

बुलंदशहर में पकड़ा नकली पोटाश से भरा ट्रक , 250 कट्टे बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 29 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर के स्याना में एक बड़ी कार्रवाई हुई है! वलीपुरा नहर के पास पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने नकली पोटाश से भरा एक ट्रक पकड़ा है। इस ट्रक में आईपीएल ब्रांड के 250 कट्टे नकली पोटाश मिले, जो सहारनपुर से अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि ट्रक को रोककर जांच की गई तो उसमें नकली पोटाश पाई गई। इसके बाद पुलिस को बुलाकर ट्रक जब्त कर लिया गया। चालक इरजाद और परिचालक फरीद ने कबूल किया कि वे पहले भी इस तरह की नकली पोटाश अलीगढ़ पहुंचा चुके हैं। नकली पोटाश की सूचना डीएम सहित विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है और सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। नकली उर्वरक किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाता है और फसलों को कोई लाभ नहीं देता। पिछले दिनों हापुड़ में भी तीन गोदामों पर नकली उर्वरक का बड़ा जखीरा बरामद हुआ था, जिसके तार सहारनपुर से जुड़े थे।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment