Home » आज की ताजा खबर » शव पर घी, तेल और शराब डाली, दिल्ली में UPSC छात्र की हत्या का खुलासा

शव पर घी, तेल और शराब डाली, दिल्ली में UPSC छात्र की हत्या का खुलासा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

28 / अक्टूबर / 2025 : दिल्ली के तिमारपुर में UPSC छात्र रामकेश मीणा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उसकी लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान (21), जो फॉरेंसिक साइंस की छात्रा है, ने अपने पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप और दोस्त संदीप के साथ मिलकर उसकी हत्या की। हत्या 5 अक्टूबर 2025 को हुई। तीनों ने पहले रामकेश की पिटाई की, फिर गला घोंटकर उसे मार डाला। इसके बाद उन्होंने शव पर घी, तेल और शराब डाली, गैस सिलिंडर का वाल्व खोल दिया और आग लगा दी ताकि यह हादसा लगे। सुमित गैस वितरक है, उसे पता था कि सिलिंडर से धमाका कैसे किया जाता है। अमृता ने अपनी फॉरेंसिक की पढ़ाई का ज्ञान सबूत मिटाने में लगाया, लेकिन मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज ने उन्हें बेनकाब कर दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि अमृता रामकेश से कुछ आपत्तिजनक वीडियो मिटाने को लेकर नाराज थी, इसी ने हत्या की वजह बनी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment