Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ , बदमाश घायल

बुलंदशहर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ , बदमाश घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 29 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में लुटेरा अरुण कुमार घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। अरुण पर लूट के कई मामले दर्ज हैं और वह चार महीने पहले शिकारपुर इलाके में हुई बाइक लूट की घटना में वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध असलहा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। अरुण का एक साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। घायल अवस्था में अरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्दगीराम, उपनिरीक्षक नईम अख्तर, उपनिरीक्षक अमन कुमार, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, उपनिरीक्षक वीकेश कुमार, हेड कांस्टेबल उपेन्द्र वर्मा, कांस्टेबल बलदेव सिंह, कांस्टेबल कुलदीप और कांस्टेबल विशाल कुमार शामिल थे। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment