Home » आज की ताजा खबर » योगी सरकार ने दी किसानो को बड़ी खुशखबरी , गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी

योगी सरकार ने दी किसानो को बड़ी खुशखबरी , गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

29 / अक्टूबर / 2025 :  उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के लिए बड़ा तोहफा दिया है! गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। अब अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 390 रुपये प्रति क्विंटल होगा। इस बढ़ोतरी से लगभग 40-46 लाख गन्ना किसानों को लाभ होगा और उन्हें लगभग 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। यह फैसला पेराई सत्र 2025-26 के लिए लागू होगा। इस बढ़ोतरी के साथ ही, योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में चौथी बार गन्ना मूल्य में वृद्धि की है। इससे गन्ना किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी और प्रदेश के ग्रामीण अर्थतंत्र में नई ऊर्जा भरेगी। इसके अलावा, सरकार ने ‘स्मार्ट गन्ना किसान’ प्रणाली के माध्यम से गन्ना क्षेत्रफल, सट्टा, कैलेंडरिंग और पर्ची जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment