Home » बुलंदशहर » खुर्जा में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती पर यूनिट मार्च , पुलिसकर्मी और छात्र छात्राएं राष्ट्रीय एकता का दे रहे है संदेश

खुर्जा में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती पर यूनिट मार्च , पुलिसकर्मी और छात्र छात्राएं राष्ट्रीय एकता का दे रहे है संदेश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 31 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि इस दौरान पुलिसकर्मियो और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता का सन्देश देते हुए पेडल मार्च निकाला। सभी पुलिसकर्मियों और छात्र-छात्राओं के चेहरे पर भारत माता की जयकारों के साथ खुशी की लहर दिखाई दे रही थी। बता दे कि रन फॉर यूनिटी व राष्ट्रीय एकता के बैनर तले सभी पुलिसकर्मी और छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जयकारे बोलते हुए दौड़ लगा रहे है। रन फॉर यूनिटी और राष्ट्रीय एकता के संदेश कि यह तस्वीर खुर्जा क्षेत्र की है यह रैली मंदिर रोड स्थित विद्यालय से शुरू हुई और अस्पताल रोड, जेवर अड्डा चौराहा, पदम सिंह गेट तथा गांधी रोड से होते हुए वापस विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति जागरूकता फैलाना था।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment