Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में मामी रुखसाना ने 35 वर्षीय भांजे इमरान को उतारा मौत के घाट

बुलंदशहर में मामी रुखसाना ने 35 वर्षीय भांजे इमरान को उतारा मौत के घाट

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 31 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर के शिकारपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामी रुखसाना ने अपने भांजे इमरान की हथौड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे गुस्से में आकर रुखसाना ने इस वारदात को अंजाम दिया।बता दे कि इमरान को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही इमरान की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी रुखसाना जो कि मृतक इमरान की मामी है और उसके पति जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि मामी हत्या के बाद खुद ही थाने पहुंच गयी थी। आरोपी रुखसाना ने बताया कि उसके भांजे इमरान ने उसकी इज्जत पर हाथ डाला जिस कारण उसने इमरान को मौत के घाट उतार दिया। एसपी देहात तेजवीर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आरोपी मामा जावेद और मामी रुखसाना को हिरासत में लेके करवाई की जा रही है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment