Home » आज की ताजा खबर » यूपी के पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को ट्रेन से किया गया गिरफ्तार ।

यूपी के पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को ट्रेन से किया गया गिरफ्तार । 

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

10 / दिसंबर / 2025 :  यूपी के पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को मंगलवार देर रात लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन से गिरफ्तार किया गया। उन्हें शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया और देवरिया ले जाया गया। अमिताभ ठाकुर पर देवरिया में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप है, जिसमें उनकी पत्नी नूतन ठाकुर भी आरोपी हैं। पुलिस ने बताया कि अमिताभ ठाकुर के खिलाफ 1999 में एसपी रहते हुए पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया गया था। उन्हें 12 सितंबर 2025 को दर्ज धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद देवरिया कोतवाली में पूछताछ की गई।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment